कंवर नर्सिंग होम पर नगर निगम ने ठोका 25 हजार का जुमार्ना
रायपुर
नगर निगम के जोन क्रमांक 9 ने अनुपम नगर के कंवर नर्सिंग होम संचालक को 25 हजार का जुमार्ना भरना पड़ा। घरेलू कचरे के साथ मेडिकल वेस्ट को मिलाकर फेंकने की शिकायत निरीक्षण के दौरान सही मिली। जोन 9 कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन कार्यपालन अभियंता हरेन्द्र साहू के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने तत्काल 25 हजार रुपए का जुमार्ना किया। साथ ही भविष्य के लिए दोबारा ऐसी पुनरावृत्ति होने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।
Source : Agency

पाठको की राय